लच्छीवाला नेचर पार्क जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

लच्छीवाला नेचर पार्क जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क का लोकार्पण किया। म्यूजिकल फाउंटेन का भी उद्घाटन किया गया। समारोह में लेजर एंड साउंड शो के आयोजन के साथ अमृत महोत्सव का गीत भी रिलीज किया गया।
मुख्यमंत्री ने लच्छीवाला नेचर पार्क के लिए वन विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह पार्क पूरे देश के लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा। बहुत ही सुन्दर पार्क बनाया गया है। नेचर पार्क के द्वितीय चरण के काम के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।
वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि लच्छीवाला नेचर पार्क अनूठा पार्क है। देश विदेश से लोग यहां आकर खुशी की अनुभूति करेंगे। कोटद्वार में टाईगर सफारी पर काम चल रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी, पी के पात्रो सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आर जे काव्या ने किया।