
उत्तराखंड विकास में सामुदायिक भागीदारी, पारदर्शिता और जनविश्वास जरूरी !
राजधानी के जिलाधिकारी सविन बंसल की पत्रकार वार्ता में जनता – जनार्दन को आगे आने का आह्वान।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आह्वान किया – विकास में सामुदायिक भागीदारी, पारदर्शिता
और जनविश्वास जरूरी है।
जिलाधिकारी ने शासन की योजनाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीतियों पर
अपना दृष्टिकोण साझा किया।
प्रेस संवाद कार्यक्रम जिलाधिकारी ने कहा उन्होंने कई मामलों में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर
कार्रवाई सुनिश्चित की है। कुछ राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर शिकायतें आने पर
सतर्कता विभाग को सक्रिय किया है।
श्री बंसल ने आम नागरिकों से आह्वाव किया वे अपनी शिकायतें संबंधित विभागों में
विधिवत दर्ज कराएं ताकि प्रशासन समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित कर सके।
डीएम ने कहा – शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्रत्येक मुद्दे पर
प्राथमिकता से कार्यवाही होगी।
जिलाधिकारी ने नागरिकों को बताया – वे अपनी ज़मीन का स्वयं प्रबंधन करें और सतर्क रहें।
“जागरूक नागरिक ही सशक्त प्रशासन बना सकते हैं। राजस्व विभाग को निर्देश हैं कि भूमि से
जुड़ी शिकायतों का समाधान पारदर्शी और शीघ्रता से किए जांये।
जिलाधिकारी ने जनसरोकारों को अपनी प्राथमिकता बताया और भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के
विरुद्ध प्रशासन सतर्क करने और आवाज़ उठाने की सलाह दी।
लोकतंत्र में जनसंवाद को निरंतर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रशासन उनके
हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने जिलाधिकारी सविन बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट
किया व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब
संयुक्त मंत्री अभय सिंह कैंतुरा व कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से किया।
पदचिह्न टाइम्स।