आधी दुनिया/ महिला विमर्शखबरसारशिक्षा/ कैरियर/ युवा

सोशल मीडिया ने युवा छात्रों को जीवन में  भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद किया !

नेपाल में छात्र आंदोलन का दमन 19 की मौत सैकड़ों घायल , गृहमंत्री का इस्तीफा। 

सोशल मीडिया ने युवा छात्रों को जीवन में  भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद किया !

नेपाल में छात्र आंदोलन का दमन 19 की मौत सैकड़ों घायल , गृहमंत्री का इस्तीफा।

सोशल मीडिया में मस्त नई पीढ़ी सड़कों पर भी  आंदोलित हो सकती है  -कुछ ऐसा अहसास नेपाल

में उमड़े जैंजी – नई पीढ़ी के आंदोलन से मिल रहा है।

अभिव्यक्ति की आजादी मांगती नई पीढ़ी सोशल मीडिया बैन के खिलाफ है। 08 सितम्बर को स्कूल – कॉलेज के

छात्र नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे।

सरकार को इतने बड़े जनांदोलन की उम्मीद नहीं रही।  उपद्रव ग्रस्त इलाकों में प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा।

सड़कों पर गीत गाते , बैनर और अपना झंडा लहराते हज़ारों युवा नेपाल में स्टॉप करप्शन , नेप्पो किडस और सरकार

विरोधी नारे लगाते और अवरोध हटाते संसद परिसर तक पहुँच गए।

नेपाल प्रहरी – पुलिस के साथ  झड़प में गोलीकांड से 19 आंदोलनकारियों की मौत हो गई और सैकड़ों

घायल हुए हैं।

cortsey social media

नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दिया है।  अब विपक्ष  सरकार के इस्तीफे की मांग कर रहा

है।

पूर्व के राजशाही खिलाफ 19 दिन के आंदोलन में 18 मौत हुई थी।  नेपाल से राजशाही को हटना पड़ा और

लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हुआ है।

अब 2025 में एक दिन के आंदोलन में पुलिस की गोली से 19 युवाओं की मौत नेपाल इतिहास का  काला दिन

कहा   जा रहा है। मानव अधिकार संस्थायें लोकतंत्र में पुलिस बर्बरता के खिलाफ मुखर हो गई हैं।

 

नेपाल में सोशल मीडिया बैन का एक कारण भ्रष्ट नेताओं के अय्याश जीवन का वायरल होना माना जा 

रहा है।  नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ रहें हैं और विलासता जीवन की तस्वीरें फेसबुक , इंस्टाग्राम और 

रील्स शेयर करते हैं। 

cortsey social media

नई पीढ़ी के युवा छात्र – छात्राओं ने नेप्पो किडस की अय्याशी को सोशल मीडिया में प्रचारित किया और

फिर सड़कों पर अभिव्यक्ति  बैन , कुशासन , सरकारी लूट के खिलाफ सड़कों पर उतर आये।

 

नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कानून बनाने , नेताओं  की संपत्ति जाँच करने , नेता और

आम आदमी के बच्चों का भेदभाव मिटाने की मांग जोर पकड़ गई है।

नेपाल से पहले फिलीपींस , इंडोनेशिया , श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों में युवा इन आंदोलन को

परिणाम तक ले जा चुके हैं। 

नेपाल की एक  छात्रा ने कहा है – करप्ट पॉलिटिशियन सत्ता हथियाने के लिए मिलकर म्यूजिकल चेयर गेम 

खेल रहें हैं। हम  युवा पढ़ने और नौकरी के लिए विदेश पलायन को विवश हैं। 

पदचिह्न टाइम्स।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!