खबरसारविविधसमाज/लोक/संस्कृति

लोकरंग उत्सव : उत्तर भारत की सांस्कृतिक छटा खिलेगी बलूनी स्कूल देहरादून में !

उत्तराखंड लोक विरासत ट्रस्ट - डाक्टर केपी जोशी की संस्था रहेगी - शुक्रवार, 27 मार्च के आयोजन की मेजबान।

लोकरंग उत्सव : उत्तर भारत की सांस्कृतिक छटा खिलेगी बलूनी स्कूल देहरादून में !
उत्तराखंड लोक विरासत ट्रस्ट – डाक्टर केपी जोशी की संस्था रहेगी – शुक्रवार, 27 मार्च के आयोजन की मेजबान।

विख्यात डाक्टर केपी जोशी उत्तराखंड लोक विरासत ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के उन्नयन में

अक्सर सक्रिय रहते हैं।

उन के ट्रस्ट में गढ़वाल के सभी नामी – गिरामी लोक कलाकार जुड़े हैं और उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों और सांस्कृतिक विरासत

सुरक्षित रखने में डाक्टर जोशी अपने चार धाम अस्पताल के साथ हमेशा संरक्षक की भूमिका में रहते हैं।

इस बार शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को बलूनी स्कूल ओडोटोरियम, हरिद्वार बाई पास रोड़ ( संत निरंकारी भवन के पास)

देहरादून में लोक रंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है- इस में हिमालयी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश,

जम्मू कश्मीर के अलावा उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लोक गीत और लोक नृत्यों की धूम रहेगी।

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला , पंजाब ने हमारे प्रदेश में

बसंत उत्सव 2026 के तहद एक दिवसीय आयोजन देहरादून में भी तय किया है और इस में लगभग एक सौ कलाकार

शामिल हो रहे हैं।

रंगारंग कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा और लोकरंगकर्मियों और दर्शकों को उत्तर भारत की सांस्कृतिक छटा

एक मंच पर देखने को मिलेगी।
– भूपत सिंह बिष्ट द्वारा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!