आधी दुनिया/ महिला विमर्शविविधसमाज/लोक/संस्कृति

जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव -2025 में प्रीतम भरतवाण संध्या  का जलवा !

पौड़ी नगरपालिका  अध्यक्षा हिमानी नेगी  ने स्वस्थ मानस के लिए युवाओं को क्रीड़ा और सांस्कृतिक आयोजन से जोड़ा। 

जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव -2025 में प्रीतम भरतवाण संध्या  का जलवा !

पौड़ी नगरपालिका  अध्यक्षा हिमानी नेगी  ने स्वस्थ मानस के लिए युवाओं को क्रीड़ा और सांस्कृतिक आयोजनसे जोड़ा। 

 

जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव -2025  युवाओं को स्वस्थ मनोरंजन  देने के लिए श्रीमती हिमानी नेगी,

पौड़ी नगरपालिका अध्यक्षा ने नई पहल शुरू की है।

अपनी सांस्कृतिक विरासत और खेलकूद आयोजनों से पौड़ी नगर में उमंग और उल्ल्हास का माहौल बना है।

 

अनेक स्पर्धाओं में एक राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया और कंचनजंघा एफसी सिलीगुड़ी को पहले

सेमिफाइनल में हराकर यूनाइटेड पौड़ी एफसी ने फाइनल में प्रवेश बनाया है।

पहली बार पौड़ी से बाहर खेल रहे स्टार फुटबॉलर अपने गृह जनपद के लिए खेल रहें हैं और अपने शानदार

खेल का प्रदर्शन कर पौड़ी के फुटबॉल को फिर शिखर पर लाने का प्रयास  हैं। 

 

जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव -2025 उत्तराखंड के सांस्कृतिक कलाकारों के लिए भी बड़ा मंच साबित हो

रहा है। श्रीमती हिमानी नेगी कहती हैं – पौड़ी नगर के युवाओं में सकारात्मक सोच के लिए विचार , अभिरुचि एवं

सुखद मनोरंजन के अवसर बनाना भी जरुरी है।  नगर पालिका पौड़ी अपने सीमित साधनों से बड़ा लक्ष्य हासिल

करेगी और युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखा जायेगा।

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव -2025 की सांस्कृतिक संध्या सजाने का दायित्व 

पदम श्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की टीम को मिला। 

प्रीतम भरतवाण ने अपने तीन घंटे की रोचक प्रस्तुति में पौड़ी की जनता को रात एक बजे तक मंत्रमुग्ध रखा। 

रामलीला ग्राउंड के मंच पर युवा पीढ़ी, किशोर और हर उम्र के दर्शकों ने प्रीतम भरतवाण की कला को आत्मसात 

किया। पौड़ी की लोक संस्कृति प्रेमी जनता की उत्साही प्रतिक्रिया से  प्रीतम भरतवाण अनेक बार अभिभूत हुए । 

प्रीतम भरतवाण के कंडोलिया जागर , पांडव , किमसाड़ी हाट, सरजी कोट ढिल्लू ह्वेगे , भावपूर्व अभिनय के साथ पवांड़े गायन, कैमरा – फोटू की मशीन नए गीत ने श्रोताओं को संगीत लहरियों के साथ नृत्य में बांधे रखा। 

https://youtu.be/kKl73KIxUKg

युवा गायिका प्रीति खरे , नृत्य मंडली और उत्तम श्रेणी के संगीत पक्ष ने दर्शकों को निरंतर उत्साहित किया। 

 

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत , गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी कुछ समय सांस्कृतिक संध्या

का लुत्फ़ उठाया और मंच से पौड़ी नगर  के लिए नई जल आपूर्ति की मांग भी हिमानी नेगी ने उठाई। 

– भूपत सिंह बिष्ट द्वारा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!