आधी दुनिया/ महिला विमर्शखबरसारविविध

पाकिस्तानी बहू सीमा हैदर : अंजान खिलाड़ी की युद्ध भूमि खेल में अब अगली चाल !

PUBG यानी प्लेयर अननोनस बैटल ग्राँउड खेलने वाली सीमा चार बच्चों के साथ घुस आयी हिंदुस्तान।

पाकिस्तानी बहू सीमा हैदर : अंजान खिलाड़ी की युद्ध भूमि खेल में अगली चाल !
PUBG यानी प्लेयर अननोनस बैटल ग्राँउड खेलने वाली सीमा चार बच्चों के साथ घुस आयी हिंदुस्तान।

सोशल मीडिया समाचारों के आगे नैशनल मीडिया की लाचारी अब जग जाहिर है।

पबजी खेलने वाली चार बच्चों की मां सीमा हैदर अपने पति और पाकिस्तान को लात मारकर

अब योगी जी के प्रदेश में सुर्खियां पा रही है।

सीमा हैदर का पति चार बच्चे पैदाकर बीबी के नखरे उठाने विदेश क्या गया कि सीमा ने

बेवफाई की सारी हद पार कर ली।
अपने चार बच्चे मायके से साथ लायी पाकिस्तानी बहू सीमा हैदर बड़े अंदाज से कहती है कि वो

अपने नये शौहर या आशिक से पबजी खेलते हुए दो – चार हुई है।

पबजी मोबाइल गेम है जो इंटरनेट पर खेला जाता है – दक्षिण कोरिया की वीडियो गेमिंग कंपनी

इस खेल की जनक है।
ये हिंसक  खेल कैसे बच्चों, किशोर और युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है – चार बच्चों की अम्मी सीमा हैदर

और सचिन मीणा के किस्से ने सोशल मीडिया में आग सुलगा रखी है।

पबजी गेम  का अर्थ है – अंजान खिलाड़ी की युद्ध भूमि !

जाहिर है ये खेल मारधाड़ से भरपूर है

और इस में इश्क की गुंजाइश कम है।

इस खेल में भाग लेने के लिए आप को मोबाइल ऐप डाउनलोड कर के

लाग इन आई डी और पासवर्ड बनाना पड़ता है।
स्वाभाविक है – कंप्यूटर ज्ञान का होना लाज़मी है तथा आप को अपनी गुगल पहचान, मोबाइल नंबर,

पता डालकर और भुगतान करने के बाद फेसबुक जैसा पेज बनाने की इजाजत होती है।

अंजान खिलाड़ी की युद्ध भूमि – PUBG में अपना पेज आकर्षक बनाने के लिए कंपनी 

और ज्यादा भुगतान मांगती  है।
आभासी दुनिया – वर्चुयल वर्ल्ड का ये खेल आप को नशे सा दीवाना बना देता है।

आप का कीमती समय और धन ऐसे लोगों के बीच स्वाहा होता है।

मोबाइल गेम भ्रम का मायाजाल है। आप की जीत – हार मोबाइल तक सीमित है लेकिन

लत लगने पर आप का दिमाग यथार्थ और हमेशा  हकीकत से दूर रहना पसंद करता है।

PUBG – खिलाड़ी बातचीत में स्वीकार करते हैं कि इस खेल से विदेशी मित्रों के साथ

समय व्यतीत होता है। ये संभावना भी पूरी है कि इस खेल में हनीट्रेप और विदेशी

इंटैलिजैंस एजैंसियां आप को जाल में फांस ले।

सीमा हैदर अंजान खिलाड़ी की युद्ध भूमि खेलते हुए आभासी दुनिया मोबाइल से

निकलकर नेपाल देश अपने हिंदुस्तानी प्रेमी से मिलने पहुंच गई।

दूसरी मुलाकात के लिए भारतीय दूतावास को धता बताकर अपने चार बच्चों के साथ

नेपाल के रास्ते नोयडा तक पहुंच गई – मानो मोबाइल पर पबजी की चाल खेल रही हो।

हमारी सुरक्षा एजैंसियों और सरकार के लिए पाकिस्तानी बहू की इस घुसपैठ का

चैलेंज चर्चा में है।
चार बच्चों की अम्मा का इश्क और मौबाइल गेम का जुनून पाकिस्तानी युवतियों का

नया इतिहास बना रहा है। चार बच्चों में तीन मासूम बेटियाँ हैं।

सचिन साहब पाकिस्तानी बहू की चाहत में दहेज में चार पाकिस्तानी बच्चे भी सहेजने को तैयार है।

हकीकत में निम्न आय वर्ग को आज अपनी रोजी, रोटी और मकान के लाले पड़े हैं।

ऐसे में चार बच्चों वाली विदेशी प्रेमिका पर लट्टू होना एक फिल्मी पटकथा लगती है।

नेपाल के बाद हिंदुस्तान में भी हनीमून मनाने पहुंची पाकिस्तानी बहू कब लौटायी

जायेगी – ये चाल – अंजान खिलाड़ी की युद्ध भूमि वाले खेल में जल्दी जग जाहिर होनी है

– भूपत सिंह बिष्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!