आधी दुनिया/ महिला विमर्शशिक्षा/ कैरियर/ युवासमाज/लोक/संस्कृति

शेरजंग गर्ग स्मृति सम्मान: डाली डबराल की रचनाओं का लोकार्पण !

अनुराग की परिकल्पना और मजनू का टीला पुस्तकें लोकार्पित और विद्या सिंह, राम विनय सिंह और असीम शुक्ल सम्मानित।

शेरजंग गर्ग स्मृति सम्मान: डाली डबराल की रचनाओं का लोकार्पण !

अनुराग की परिकल्पना और मजनू का टीला पुस्तकें लोकार्पित और विद्या सिंह, राम विनय सिंह और असीम शुक्ल सम्मानित।

 

देहरादून में जन्मे सुप्रसिद्ध गज़लकार और बाल साहित्यकार डॉ शेरजंग गर्ग की स्मृति में सम्मान कार्यक्रम किया गया।

समारोह में हिंदी कथाकार डॉ विद्या सिंह, गीतकार प्रो राम विनय सिंह और वरिष्ठ साहित्यकार असीम शुक्ल को शेर जंग गर्ग स्मृति सम्मान दिया गया।

‘ जिजीविषा’ के तत्वावधान में नगर पालिका प्रेक्षागृह में सुप्रसिद्ध लेखिका श्रीमती डॉली डबराल की नव प्रकाशित काव्यकृति ” अनुराग की परिकल्पना” और कहानी संग्रह ” मजनूं का टीला” का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, अध्यक्षता विदुषी डॉ सुधा रानी पाण्डेय ने की।

डॉ चंपा श्रीवास्तव और डॉ रमा सिंह, सारस्वत ने कृतियों का सार प्रस्तुत किया।

अतिथि डॉ मीरा अय्यर, आई एफ एस, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, डॉ एस फारुख मंचासीन रहे।

डॉ सुधा पांडे ने काव्य कृति अनुराग की परिकल्पना के बारे में कहा कि डॉली डबराल की कविताएं सत्यम शिवम सुंदरम हैं।

 

नीतू बलूनी ने कहा कि डॉली जी कहानियों में युगबोध की झलक है।

डॉ अलका मोहन ने कहा – संग्रह की कहानियां समाज के बदलते परिवेश से रूबरू कराती हैं।

डॉ रमा सिंह ने कहा – कवि मन वर्त्तमान में जीता है और उसी में डूबता उतरता है।

कार्यक्रम का संचालन बीना बेंजवाल ने किया।
– रजनीश त्रिवेदी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!