
उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन गेम चैंजर साबित होगा – मुख्यमंत्री धामी !
उत्तरांचल प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने दिखाया विकास का रोड़ मैप।
आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी
को शपथ दिलायी और उत्तराखंड विकास का नया ब्यौरा प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों का आह्वान किया कि उत्तराखंड के विकास में अपना सकरात्मक
योगदान करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में तीसरा दशक उत्तराखंड के नाम रहने की घोषणा
की थी और धीरे – धीरे अब हम उस दिशा में अग्रणी हो चले हैं।
नीति आयोग के आंकड़ों में हमारा उत्तराखंड सतत विकास के मानकों में देशभर में
आगे चल निकला है और हिमालयी राज्यों में अब हम अग्रणी हैं।
हमारी चार धाम यात्रा आर्थिकी, व्यापार और रोजगार के लिए जीवन रेखा बनी हुई है।
विपरीत मौसम के बावजूद यात्रियों ने इस वर्ष लाखों की संख्या में चार धाम यात्रा पूरी की है।
उत्तराखंड में पर्यटन संसाधनों के भरपूर दोहन हेतु शीतकालीन यात्रा सरकार ने
इस वर्ष आरंभ की है। शीतकालीन नया टूरिस्ट सर्किट बनने से देश – विदेश से पर्यटक
अब उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
पहले वर्ष के परिणाम व्यापार और रोजगार सृजन में काफी उत्साहजनक हैं।
अब उत्तराखंड में वर्ष भर पर्यटकों का आवागमन बना रहेगा। सरकार और
अधिकारियों के साथ पत्रकारों का दायित्व है कि उत्तराखंड की प्रगति में महति भूमिका निभायें।
मुख्यत्री धामी ने अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला सहित अन्य पदाधिकारियों
और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलायी।
भूपेंद्र सिंह कंडारी ने प्रेस क्लब भवन के निर्माण और पत्रकार कल्याण योजनाओं की
सिफारिश मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी से की।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और उत्तरांचल प्रेस क्लब के प्रथम अध्यक्ष
देवेंद्र भसीन भी सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला ने किया।
– भूपत सिंह बिष्ट।