अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलयम कल धरती पर उतरेंगी !
नासा के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से 9 माह बाद ड्रैगन कैप्सूल में फ्लोरिडा समुद्री तट पर उतरेगी।

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलयम कल धरती पर उतरेंगी !
नासा के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से 9 माह बाद ड्रैगन कैप्सूल में फ्लोरिडा समुद्री तट पर उतरेगी।
भारतीय मूल की 59 वर्षीय अमेरिकन अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम नौ माह बाद
धरती पर लौट रही हैं।
5 जून 2024 को नासा – नैशनल एयरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन अमेरिका के
अभियान में शामिल सुनीता विलियम और बुच विलमौर 8 दिन के लिए
इंटर नेशनल स्पेस स्टेशन में गए थे।
उन के अंतरिक्ष यान बोइंग स्टार लाइनर क्रू कैप्सूल में हिलियम गैस रिसाव और अन्य यांत्रिक
खराबी होने के कारण वापसी की यात्रा अटक गई।
अचानक लंबे समय तक अंतरिक्ष में फंसने पर तमाम आशंका अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम
को लेकर गढ़ी जा रही थी लेकिन नासा ने सफलता पूर्वक अपने मिशन
की सुरक्षा की है।
सुनीता विलियम, निक हेग, बुच विलमौर अमेरिकी और एलैक्जेंडर गोर्वोनोव रसियन
चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन कैप्सूल अमेरिका के फ्लोरिडा समुद्री तट पर
मंगलवार,18 मार्च 2025, शाम 5.57 मिनट पर उतरने वाला है।
सुनीता विलियम अपरिहार्य परिस्थितियों में 9 माह तक अतरिक्ष स्पेस स्टेशन में
रूकी हैं। इस से पहले वर्ष 2023 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रूवियो 371 दिन
अंतरिक्ष स्टेशन में ठहरे थे।
सबसे ज्यादा दिन अंतरिक्ष के मीर स्टेशन में रूकने का रिकार्ड 437 दिन
रूसी यात्री वलैरी पोलिकोव के नाम दर्ज है।
– भूपत सिंह बिष्ट।