आधी दुनिया/ महिला विमर्शखबरसारराजनीति

चुनाव तैयारी : प्रियंका गांधी की सात प्रतिज्ञा !

बाराबंकी से उत्तर प्रदेश चुनाव रण में उतारी प्रतिज्ञा यात्रायें।

चुनाव तैयारी : प्रियंका गांधी के सात वादे !
बाराबंकी से उत्तर प्रदेश चुनाव रण में उतारी प्रतिज्ञा यात्रायें।

कांग्रेस महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज बाराबंकी से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दी।
प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं का आह्वान किया – अब राजनीति में आगे आयें। आधी आबादी – महिलाओं को अपनी लड़ाई अब खुद लड़नी होगी।

कांग्रेस के पहले वादे में महिलाओं को इस बार चालीस प्रतिशत विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जायेंगे। दूसरे वादे में प्रत्येक परिवार को कोरोना महामारी मद में 25 हजार की सहायता मिलेगी।

लड़कियों को स्कूटी और स्मार्ट फोन दिए जायेंगे। किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। गेहूं व धान का खरीद मूल्य 2500- और गन्ना 400- प्रति क्विंटल की दर समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा।

बिजली बिल आधे माफ और कोरोना बकाया नहीं चुकाना है। 20 लाख युवाओं को रोजगार की प्रतिज्ञा प्रियंका गांधी ने ली है अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है।

सत्ताधारी भाजपा का मुकाबला फिलहाल सपा और बसपा से है। अगर चुनाव में कांग्रेस आगे बढ़ती है तो भी बहुकोणीय मुकाबले में मुख्यमंत्री योगी की जीत संभव हो सकती है।
पदचिह्न टाइम्स।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!