
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में राजकीय योजनाओं की समीक्षा और पुरस्कार वितरण !
तीसरी तिमाही हेतु केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में सफल प्रबंधक सम्मानित।
क्षेत्रीय प्रबंधक के एम शर्मा ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक देहरादून और उत्तरकाशी शाखाओं की समीक्षा की और भारत
सरकार और उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित सामाजिक उत्थान की योजनाओं में अग्रणी प्रबंधकों को क्षेत्रीय कार्यालय
में सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – नेशनल रूरल लिवलीहुड मिशन , प्रधानमंत्री
फ़ॉर्मेलाइजेशन ऑफ माइक्रो फ़ूड प्रोसेसिंग स्कीम , प्राईम मिनिस्टर एम्प्लॉयमेंट जेनेरशन प्रोग्राम प्रमुख योजनाएं उत्तराखंड
राज्य में बैंकों द्वारा संचालित की जाती हैं।
उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना , मुख्यमंत्री स्वयं सहायता योजना , वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन
स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की देहरादून और उत्तरकाशी की सभी 53 शाखाओं में इन योजनाओं की गहरी समीक्षा तीसरी
तिमाही की समाप्ति पर की गई और सरकारी योजनाओं के लागू करने में अग्रणी रहे प्रबधंकों को क्षेत्रीय प्रबंधक के एम शर्मा
ने सम्मानित भी किया।
श्रीमती भारती नौडियाल महाप्रबधंक और राजीव प्रकाश महाप्रबधंक ने सरकारी योजनाओं को प्रभावी बनाने और बैंक का
बिज़नेस बढ़ाने के लिए प्रबंधकों को अपने उदबोधन से प्रेरित किया।
पदचिह्न टाइम्स।



