आधी दुनिया/ महिला विमर्शखबरसारशिक्षा/ कैरियर/ युवा

राहुल गाँधी के मंच पर रही छात्रों की गूँज !

बालीवुड पाप सिंगर जैसमिन जै मैनू यार न मिले का मुफ्त प्रोग्राम - युवाओं को डिगा न सका।

राहुल गाँधी के मंच पर छायी छात्रों की गूँज !
बालीवुड पाप सिंगर जैसमिन जै मैनू यार न मिले का मुफ्त प्रोग्राम – युवाओं को डिगा न सका।

 

कोटा राजस्थान के बाद प्रमुख शिक्षा केंद्र देहरादून में  नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का युवाओं से

सीधा संवाद कारगर साबित हुआ।
भारी बरसात के बीच बन्नू स्कूल के ग्राँउड में छात्रों की गूंज प्रोग्राम में राहुल गांधी ने मंहगी शिक्षा प्रणाली, बेरोजगारी,

पेपरलीक पर युवाओं को संबोधित किया।

राहुल गाँधी के कार्यक्रम में यू टयूब के बड़े टीचर अभिनय शर्मा सर ने पेपरलीक उद्योग का जोरदार भंडाफोड़

किया – पेपरलीक पर सत्ताधारी पार्टी कभी आवाज़ नहीं उठायेंगी। पेपरलीक से दस साल बाद देश को

नकली डाक्टर, नकली इंजीनियर और कर्मियों का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

नीट पेपर लीक से आहत रिया ने अपनी जान दे दी – उन के भावुक पिता ने राहुल गांधी से गुहार लगाई है

कि सरकार को चेताये, आत्महत्या से पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार निष्ठुर बनी हुई है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सारगर्भित सम्बोधन में युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को बताया कि आज युवा

औसतन शिक्षा पर 9 लाख रूपये खर्च करते हैं। रोजगार के पांच सेक्टरों में चार सेक्टर उसके लिए बंद है।

हमारी चयन प्रणाली 150 में मात्र एक युवा का चयन कर पा रही है। परीक्षा पेपरलीक ने तो युवाओं की जीने की

इच्छा को ही तोड़कर रख दिया है।

वर्ष 2004 से निरंतर पांच बार के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने सुझाव दिया है कि परीक्षा आयोजित कराना

सरकार का काम है और इसे प्राइवेट हाथों में देने से पेपरलीक हो रहे हैं।

पेपरलीक रोकने के लिए आधुनिक परीक्षा व्यवस्था के अनुरूप एक ही कक्ष में अलग – अलग पेपर उपलब्ध कराये

जायें। परीक्षा को सुरक्षित आयोजित करने के लिए परीक्षा पाली बढ़ायी जांये तथा प्रश्न बैंक को सैंधमारी से बचाने के

पुख्ता इंतजाम हो।


छात्रों को पेपरलीक होने पर मुआवजा, तुरंत दूसरी परीक्षा और पारदर्शिता का उपयोग हो।
शिक्षा संस्थानों में सिर्फ एक सोच वाले राजनीतिक संगठन के चयन का देश को नुक्सान उठाना पड़ रहा है।

छात्रों की गूंज कार्यक्रम से परे परेड ग्रांउड में बालीवुड पाप सिंगर जैसमिन सैंडलास का निशुल्क संगीत प्रोग्राम भी

आयोजित था। ” जे मैनू यार न मिले …” फेम की गायिका ने युवाओं का मनोरंजन किया।

दिन में बीजेपी की महिला विंग ने राहुल गांधी गो – बैक के नारों के साथ प्रदर्शन किया। उन की माँग थी कि

राहुल गांधी ने लोकसभा में नारी वंदन प्रस्ताव को गिरा दिया।

अंकिता भंडारी हत्याकांड और चिटफंड कंपनियों द्वारा महिलाओं के साथ ठगी मामलों मे उदासीनता दिखानेवाली

महिलानेत्रियां आलोचना के केंद्र में भी रहीं।
प्रस्तुति – भूपत सिंह बिष्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!