मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता भंडारी जाँच सीबीआई को दी – उत्तराँचल प्रेस क्लब को मिलेगा नया भवन !
उत्तरांचल प्रेस क्लब पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मॉडल, उत्तराँचल प्रेस भवन और कल्याणकारी योजनाओं की मंजूरी।

मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता भंडारी जाँच सीबीआई को दी – उत्तराँचल प्रेस क्लब को मिलेगा नया भवन !
उत्तरांचल प्रेस क्लब पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मॉडल, उत्तराँचल प्रेस भवन और कल्याणकारी योजनाओं की मंजूरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्या कांड के शेष अपराधियों को दंड दिलाने के लिए सीबीआई
जांच के लिए अपनी संस्तुति दे दी।
हत्याकांड में तीन अपराधी आजन्म कैद की सजा काट रहें हैं लेकिन जिस वीआईपी को सेवा देने के लिए जघन्य हत्या हुई।ऐसी धारणा
आम जनमानस में बन रही थी कि वीआईपी का खुलासा होना रह गया है। पूरा उत्तराखंड पूर्व विधायक के कथित ऑडियो वायरल
होने के बाद सड़कों पर था और लॉ एंड आर्डर की चुनौती खड़ी हो गई थी। मुख्यमंत्री धामी के इस निर्णय की पूरे देश में प्रशंसा हो रही
है तथा बीजेपी को इस मामले में मजबूती मिली है।

देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन निर्मित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस क्लब भवन
निर्माण को फरवरी माह में शुरू कराने की घोषणा करते हुए एमडीडीए को कार्यदायी संस्था बनाया है।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बताया
भवन एक आधुनिक, सुविधायुक्त और मॉडल प्रेस क्लब के रूप में निर्मित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों और उनकी सुविधाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रही फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं के बीच
पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता ही समाज को भ्रम से बचा सकती है।
मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के अंतर्गत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया
जा चुका है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भवन निर्माण को लेकर कैबिनेट में लिया गया निर्णय पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदैव पत्रकारों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं और यह फैसला उसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
समारोह में मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाई, महामंत्री योगेश सेमवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
राजपुर विधायक खजान दास ने अपनी विधयक निधि से पार्किंग के ऊपर हॉल निर्माण की घोषणा की और मुख्यमंत्री धामी का
पत्रकारों के हित में निर्णय लेने के लिए सरकार को बधाई दी।
मेयर सौरभ थपलियाल, दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में पत्रकार कार्यक्रम मौजूद रहे।
- भूपत सिंह बिष्ट



