
त्रिपुरा में 6 साल बाद बढ़ा मुख्यमंत्री और विधायकों का वेतन !
एक सौ प्रतिशत वृद्धि के बाद मुख्यमंत्री को 97 हजार और मंत्री को 95 हजार प्रतिमाह।
त्रिपुरा विधानसभा ने मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और पूर्व सदस्यों के वेतन में छह साल
वृद्धि का प्रस्ताव पास किया है।
अब मुख्यमंत्री को प्रतिमाह 97 हजार और 15 हजार खाने – पीने का भत्ता, नेता विपक्ष और
मंत्री को 95 हजार और 12 हजार खाने – पीने का भत्ता स्वीकृत किया गया है।
विधायकों को प्रतिमाह अब 93 हजार और खानेपीने के लिए 12 हजार का भत्ता मिलेगा।
पूर्व विधायकों की पैंशन में भी सौ प्रतिशत इजाफा किया गया है।
पहले मुख्यमंत्री को 50 हजार और विधायकों को 48 हजार प्रतिमाह वेतन मिलता था।
सर्व सम्मति से पास किए गए वेतन संशोधन बिल के पक्ष में सभी दल थे।
उन का कथन रहा – प्रदेश के विकास हेतु योजना बनाने वाले विधायकों की
वेतन वृद्धि काफी समय से देय थी। अन्य प्रांतों में गाहे – बगाहे वेतन वृद्धि होती
रहती है और यह राशि तुलना में कम है।
कुछ विधायकों ने बहस में भाग लेते हुए चिंता जाहिर की है कि कुछ विधायक
प्रतिमाह 25 – 30 हजार मेडिकल प्रतिपूर्ति का लाभ ले रहे हैं।
मानों जनता ने बीमार जन प्रतिनिधियों को चुन लिया है। मेडिकल प्रतिपूर्ति की प्रतिमाह
राशि की अधिकतम दर पर अंकुश लगे।
पदचिह्न टाइम्स।