प्रतिष्ठित डी बी एस कॉलेज देहरादून में एन एस यू आई का परचम !
अभिनव कफलिया ने अध्यक्ष पद पर विद्यार्थी परिषद के अभिषेक नेगी को हराया।

प्रतिष्ठित डी बी एस कॉलेज देहरादून में एन एस यू आई का परचम !
अभिनव कफलिया ने अध्यक्ष पद पर विद्यार्थी परिषद के अभिषेक नेगी को हराया।
राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित डी बी एस कॉलेज में कांग्रेस के छात्र संगठन एन एस यू आई को भारी
जीत हासिल हुई है।
छात्रों में विज्ञान परिसर के लिए श्रेष्ठ कॉलेज माने जाने वाले दयानन्द बृजेन्द्र स्वरुप महाविद्यालय में बीजेपी
के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आशातीत सफलता हासिल नहीं कर पाई है।

अध्यक्ष पद पर एन एस यू आई के अभिनव कफलिया ने 643 मत हासिल कर अभिषेक नेगी को 94 मत के
अंतर से पराजित किया।
उपाध्यक्ष पद पर 8 प्रतियाशियों ने भाग्य आजमाया और सफलता एन एस यू आई के सौरभ को हासिल हुई।
महामंत्री पद पर देवाशीष ने जीत हासिल की है। निर्वाचित देवाशीष को 605 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए 7 प्रत्याशी थे और दूसरे नंबर पर छात्रा श्रुति नौटियाल ने 474 मत पाने में सफल रही।
छात्राओं के लिए आरक्षित संयुक्त महामंत्री पद पर 5 बालिकाओं ने भाग्य आजमाया और जीत एन एस यू आई
की चांदनी राणा को हासिल हुई है। चांदनी राणा को 236 और दूसरे नंबर पर पलक सिंह को 194 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष छात्रा पद पर 6 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया और 294 मत पाकर आरती नेगी विजय रहीं। दूसरा स्थान
आकांक्षा चौहान 247 मत को मिला है।

यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि पद पर 10 छात्राओं ने दावेदारी की और जीत 767 मत हासिल कर इशा को मिली है। बाकि
छात्रायें सौ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई हैं।

उल्लेखनीय है कि डी बी एस कॉलेज देहरादून में कुल 1663 छात्र – छात्रा हैं। इन में 58 फीसदी छात्राएं और
42 फीसदी छात्र हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि पद पर रिकॉर्ड वोट से जीत
हासिल की है।
प्रतिष्ठित डी बी एस कॉलेज देहरादून में एन एस यू आई की सफलता का श्रेय नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के
कार्यक्रम छात्रों की गूंज को भी जाता है। इस कारण उत्तराखंड छात्र संगठन में नया जोश दिख रहा है।
डी बी एस कॉलेज देहरादून में चुनाव अधिकारी की सफल और प्रभावी भूमिका एसोसिएट प्रोफेसर कमल बिष्ट द्वारा संपन्न करायी गई।
प्रस्तुति – भूपत सिंह बिष्ट।



