आधी दुनिया/ महिला विमर्शखबरसारशिक्षा/ कैरियर/ युवा

देहरादून में  छात्रा उत्पीड़न- दुःखी माँ अब त्वरित न्याय के लिए धरना देगी !

फिजिक्स  शिक्षक पर छात्रा को गलत छूने का आरोप ,पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ कर जांच शुरू की। 

 

 शिक्षक – छात्रा विवाद में  दुःखी माँ अब त्वरित न्याय के लिए धरना देगी !

फिजिक्स  शिक्षक पर छात्रा को गलत ढंग से छूने का आरोप , पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ कर जांच शुरू की। 

 

देहरादून के समर वैली स्कूल में  11 वीं कक्षा की छात्रा ने अपने फिजिक्स  टीचर  पर बैड टच का आरोप लगाकर 

सनसनी फैला दी । 

देहरादून के इंग्लिस मीडियम स्कूल में घटी इस वारदात ने भारत में शिक्षा हब के लिए विख्यात नगर को शर्मसार 

कर दिया है । छात्रा की माँ बीना शर्मा ने 23 अक्टूबर को स्कूल प्रिंसिपल से मिलकर कड़ी कार्रवाई की गुहार 

लगाई ताकि इन मंहगे अंग्रेजी स्कूलों में अभिवावक अपने बच्चों की सुरक्षा हेतु निश्चिंत हो सकें । 

आज बीना शर्मा ने उत्तराँचल प्रेस क्लब देहरादून में पत्रकारों को बताया कि 15 अक्टूबर को छात्रा ने स्कूल 

में लिखित शिकायत दर्ज़ करायी। स्कूल प्रशासन ने बताया – आरोपित शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया गया 

है।  इस बीच स्कूल प्रशासन ने पीड़ित छात्रा पर दबाव बनाकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। 

नाबालिक छात्रा मानसिक दबाव में आ गई तो माँ बीना शर्मा ने 23 अक्टूबर को स्कूल और अधिकारियों को 

न्यायोचित कदम उठाने के लिए धरना प्रदर्शन किया । 

अब 24 अक्टूबर को पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ कर ली है और महिला  जांच अधिकारी भी सक्रिय हो गई है। 

 

बीना शर्मा की मांग है कि उनकी बेटी  मानसिक पीड़ा झेल रही है और पोक्सो अपराध में पुलिस को 

त्वरित कार्रवाई करके राहत देनी चाहिए। 

आरोपी शिक्षक का आपराधिक इतिहास भी खगाला जाये। 

बीना शर्मा ने बताया  – वे महादेवी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर पर पूर्व में  अध्यक्ष

रह चुकी हैं और उनकी बेटी एथलेटिक्स में अव्वल खिलाड़ी हैं। 

पदचिह्न टाइम्स। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!