पश्चिम बंगाल चुनाव 2 सीटों के 15 बूथों पर फिर मतदान !
ममता बनर्जी आज मतगणना के लिए अपने एजेंटों को जागरूक और सक्रिय करेंगी।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2 सीटों के 15 बूथों पर 02 मई को फिर मतदान !
ममता बनर्जी मतगणना के लिए अपने एजेंटों को जागरूक और सक्रिय करेंगी।
पश्चिम बंगाल चुनाव में सबकी निगाहें टिकी हुई हैं – 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में आज 2 मई को
2 – विधानसभा के 15 बूथों पर दुबारा मतदान हो रहा है। इन केंद्रों पर मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगे थे।
मगरहाट पश्चिम विधानसभा के 11 बूथों पर दुबारा वोट डाले जा रहें हैं।

डायमंड हार्बर विधानसभा के 04 बूथों पर भी री-पोलिंग हो रही है। मतदान का समय सुबह 07 बजे से शाम
06 बजे तय है।
टी एम सी का आरोप है कि दुबारा मतदान बंगाल को अपयश दिलाने के लिए कराया गया है। उल्लेखनीय है –
पश्चिम बंगाल चुनाव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। वोट सूची में
संशोधन का मामला हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के साथ अब जनता की अदालत में भी लड़ा जा रहा है।

आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृण मूल कांग्रेस के महामंत्री अभिषेक बनर्जी 04 मई को होने वाली मतगणना
हेतु अपने कार्यकर्ताओं की वीडियो मीटिंग ले रहें हैं – ताकि पार्टी काडर चुनाव परिणाम के लिए अभी से कमरकश लें।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीट हैं और तृण मूल कांग्रेस 291 सीटों पर मैदान में है। मुकाबले में
बीजेपी , कांग्रेस , सीपीआई – सी.पी.एम. के प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहें हैं।
ममता दीदी चुनाव जीत जाती हैं तो चौथी बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन होंगी और वाम सरकार का निरंतर सत्ता
पर काबिज रहने के रिकॉर्ड को धीरे -धीरे हासिल कर पाएंगी।

पश्चिम बंगाल, असम , तमिलनाडु और केरलम चार राज्यों के साथ केंद्रशासित पुडुचेरी के चुनाव परिणाम एक
साथ 04 मई घोषित होने वाले हैं।
प्रस्तुति – भूपत सिंह बिष्ट द्वारा
पदचिह्न टाइम्स।



