
प्रधानमंत्री पूछते हैं, 70 सालों में कांग्रेस पार्टी ने क्या किया – सांसद राहुल गांधी !
मैं बताता हूं – 70 सालों में कांग्रेस पार्टी ने देश को ऐसी भयानक महंगाई की चपेट में आने से बचाए रखा !
रामलीला मैदान दिल्ली में कांग्रेस ने भी अब 2024 – लोकसभा चुनाव के लिए रण भेरी बजा दी है।
बीजेपी के खिलाफ मंहगाई रैली में सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार को बार – बार कटघरे में खड़ा किया।
भारत जोड़ो यात्रा सड़कों पर उतारने की विवशता यह है कि संसद और मीडिया में विरोध की आवाज़ को दबाकर लोकतंत्र को पंगु बनाया जा रहा है।
संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अब सड़कों में जन जागरण करेंगे। सांसद राहुल गांधी अगले माह होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले बड़ी रौ में नज़र आये।
प्रधानमंत्री पूछते हैं, 70 सालों में कांग्रेस पार्टी ने क्या किया?
मैं बताता हूं, 70 सालों में कांग्रेस पार्टी ने देश को ऐसी भयानक महंगाई की चपेट में आने से बचाए रखा !
देश ने महंगाई का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं देखा जो जनता आज देख रही है। इसीलिए आज कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ़, दिल्ली के रामलीला मैदान में, कांग्रेस पार्टी ने ‘हल्ला बोल’ रैली की।
हर राज्य से, दूर-दूर से कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में एकजुट हुए और जनता के मुद्दों को उठाया।
मैं और कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता हमारे देश के नागरिकों की आवाज़ उठाएगा।
आप लोग फ़िक्र न करें, कांग्रेस पार्टी आपके गांव, आपके शहर, आपके घर आ रही है। हम साथ मिलकर भारत जोड़ेंगे।
पदचिह्न टाइम्स।