खबरसारराजनीति

कर्नाटक सांसद मल्लिकार्जुन खड़से के हाथ आयी कांग्रेस की कमान !

खड़से को मिले 7897 डेलीगेटस मत और शशि थरूर को मिले 1072 मत, 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का राष्ट्रीय अध्यक्ष।

कर्नाटक सांसद मल्लिकार्जुन खड़से के हाथ आयी कांग्रेस की कमान !

खड़से को मिले 7897 डेलीगेटस मत और शशि थरूर को मिले 1072 मत, 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का राष्ट्रीय अध्यक्ष।

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने अपना निर्वाचित अध्यक्ष सांसद मल्लिकार्जुन खड़से के रूप में चुन लिया है।
चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने इस की घोषणा कर दी है।

गुलबर्गा, कर्नाटक से लोकसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़से दीपावली पर्व के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।

24 साल बाद हुए कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव में केरल सांसद शशि थरूर ने अपनी किस्मत आजमायी और उन्हें 1072 डेलीगेटस ने मत दिया।

सांसद थरूर अपनी इस उपलब्धि से खुश हैं कि उन के समर्थकों का आंकड़ा हजार पार कर गया।

केरल से दो बार लोकसभा चुनाव जीते शशि थरूर यूएनओ में सेवायें दे चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर लेखक, बुद्धिजीवी और मृदुभाषी विचारक माने जाते हैं।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़से कर्नाटक की राजनीति में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं।

केंद्र में मंत्री, लोकसभा में नेता, कर्नाटक में मंत्री और संगठन के तमाम पदों पर काम कर चुके खड़से एक तपे तपाये नेता हैं।
कर्नाटक प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए संबल बनने वाले हैं।
पदचिह्न टाइम्स।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!