चुनाव आयोग की एस आई आर के खिलाफ 26 नवंबर से फिर धरना – प्रदर्शन !
उत्तराखंड में एस आई आर के बाद अब मतदाता बढ़कर हुए 72 लाख 78 हजार 035 – वोटर लिस्ट का प्रकाशन सपन्न।
इंडियन एक्सप्रेस अखबार द्वारा चुनाव आयोग में एस आई आर – विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठाये
तमाम सवालों के बाद नए आयाम उभरे हैं।

आगामी 26 नवंबर से 20 दिसम्बर तक पीपुल अगेंस्ट – एस आई आर ने अपना आंदोलन तेज़ करने का आह्वान
किया है। इस विरोध प्रदर्शन में जनता संसद , वोटर लिस्ट की खामियां , एस आई आर वापसी के आलावा मुख्य
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक शांति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित होने हैं।
उत्तराखंड में एस आई आर के बाद जारी वोटर लिस्ट में 71 लाख 58 हज़ार 949 मतदाताओं की सूची जारी
हुई थी – इस में महिला – 34 , 21 036 , पुरुष – 37 , 37 001 और थर्ड जेंडर – 212 अंकित हुए थे।
उत्तराखंड में एस आई आर के बाद – 4 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के दौरान अब मतदाता सूची में 125216 नाम
और जुड़ पाए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस अखबार की खोजी रिपोर्ट में चुनाव आयोग की एस आई आर प्रक्रिया में संविधान उल्लंघन ,
आयुक्तों के मध्य असहमति और आई टी विभाग द्वारा वोटर लिस्ट की प्रक्रिया में तमाम पेंच जगजाहिर हुए।
यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। पश्चिम बंगाल में लाखों वैध वोटर लिस्ट से बाहर रहने के मामले
ने एस आई आर को दोष पूर्ण माना है और हर राज्य में एस आई आर प्रक्रिया में नए प्रावधान सामने आए हैं।
पदचिह्न टाइम्स



